1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Petrol, Diesel, Petroleum Company

10वें दिन भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

Petrol
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में सोमवार को रिकॉर्ड 10वें दिन बढ़ोतरी जारी रही। मुंबई में पेट्रोल करीब 87 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है तो दिल्ली में इसकी कीमत 79 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है। डीजल की कीमतों में भी ऐतिहासिक बढ़ोतरी जारी है।


तेल कंपनियों ने राष्ट्रीय राजधानी में देर रात पेट्रोल की कीमत में 31 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 29 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की।

इसके साथ ही पेट्रोल की कीमत दिल्ली में 79 रुपए 15 पैसे और डीजल 71 रुपए 15 पैसे प्रति लीटर हो गई। मुंबई में पेट्रोल 86 रुपए 56 पैसे और डीजल 75 रुपए 54 पैसे प्रति लीटर की कीमत पर बिक रहा है।
अगला लेख
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए राहुल गांधी ने ढूंढी जीत की 'संजीवनी'