1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Jio's IPO will come in the first half of next year

अगले साल पहली छमाही में आएगा जियो का आईपीओ : मुकेश अंबानी

Mukesh Ambani
•निवेशकों के लिए होगा बड़ा मौका- अंबानी
 
•जियो ग्राहकों की संख्या हुई 50 करोड़
 
•22 करोड़ हुए जियो ट्रू 5जी के यूजर
 
Jio IPO: रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरधारकों की प्रतीक्षा खत्म होने को है। जियो का IPO अगले साल यानी 2026 की पहली छमाही में आ जाएगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की 48वीं वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों को संबोधित करते हुए चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने यह जानकारी साझा की।ALSO READ: 'फॉर्च्यून ग्लोबल 500' लिस्ट में Reliance Industries का दबदबा कायम, भारत में शीर्ष स्थान पर बरकरार
 
मुकेश अंबानी ने कहा कि मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि जियो अपने आईपीओ के लिए आवेदन करने की तैयारियां कर रहा है। हमारा लक्ष्य 2026 की पहली छमाही तक जियो को सूचीबद्ध करना है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि जियो हमारे वैश्विक समकक्षों के समान ही मूल्य सृजित करेगा। मुझे विश्वास है कि यह सभी निवेशकों के लिए एक बहुत ही आकर्षक अवसर होगा।ALSO READ: रिलायंस ने सरकारी खजाने में जमा किए 2.10 लाख करोड़, शेयरधारकों को 5 गुना मूल्य दिया
 
ग्राहकों की संख्या 50 करोड़ ग्राहकों का आंकड़ा पार कर गई : रिलायंस जियो ने आज एक और मुकाम हासिल किया। कंपनी के ग्राहकों की संख्या 50 करोड़ ग्राहकों का आंकड़ा पार कर गई है। शेयरधारकों व ग्राहकों का आभार व्यक्त करते हुए मुकेश अंबानी ने जियो को जिंदगी बदलने वाला करार दिया। जियो की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि जियो ने कुछ अकल्पनीय काम किए हैं। जैसे वॉयस कॉल मुफ्त करना, डिजिटल भुगतान के तरीके बदलना, आधार, यूपीआई, जनधन जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में जान फूंकना और साथ ही दुनिया के तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम की रीढ़ का काम करना।ALSO READ: 5100 छात्रों के सपनों को लगेंगे रिलायंस फाउंडेशन की स्कॉलरशिप के पंख
 
देश में 5जी के सबसे तेज रोलआउट : रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने बताया कि देश में 5जी के सबसे तेज रोलआउट के बाद जियो के 5जी ग्राहकों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है। 22 करोड़ से ज़्यादा यूजर्स जियो ट्रू 5जी नेटवर्क से जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही जियो अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन शुरू करेगा।ALSO READ: Reliance Jio के प्लान सबसे सस्ते : बीएनपी पारिबास
 
मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो ट्रू 5जी ने डिजिटल कनेक्टिविटी की स्पीड, विश्वसनीयता और पहुंच को नए सिरे से परिभाषित किया है। मैंने लोगों को कहते सुना है कि जियो ने मेरी ज़िंदगी बदल दी या मुझे जियो पसंद है। लेकिन मैं दिल से कहता हूं कि दरअसल, हर एक भारतीय ने जियो को अपने जीवन का हिस्सा बनाकर इसे खड़ा किया है।
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
असम की सभा में बोले अमित शाह, राज्य का नेतृत्व ऐसे लोग नहीं कर सकते जो बार-बार पाकिस्तान जाते हों