1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. ITC unveils most expensive chocolate of world

ITC ने पेश की दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट, जानिए क्या है इसके दाम

ITC
नई दिल्ली। विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत समूह ITC ने मंगलवार को दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट पेश की। इसकी कीमत 4.3 लाख रुपए प्रति किलोग्राम है। आईटीसी ने इस चॉकलेट को अपने फैबेल ब्रांड के तहत पेश किया है।
 
आईटीसी के लक्जरी चॉकलेट ब्रांड फैबेल एक्सिक्विज़िट चॉकलेट ने अपनी सीमित श्रृंखला की चॉकलेट ट्रिनिटी ट्रफल्स एक्ट्राआर्डिनायर पेश की है। इसे दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट बताया गया है।
 
आईटीसी के मुख्य परिचालन अधिकारी (चॉकलेट, कनफेक्शनरी, कॉफी और नई श्रेणी) खाद्य विभाग अनुज रुस्तगी ने कहा कि फैबेल में हम नया बेंचमार्क स्थापित कर काफी खुश हैं। हमने सिर्फ भारतीय बाजार नहीं बल्कि वैश्विक स्तर पर यह उपलब्धि हासिल की है। हम गिनीस वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गए हैं।
 
यह सीमित संस्करण हाथ से बने लकड़ी के बॉक्स में उपलब्ध होगा। इनमें 15 ग्राम की 15 ट्रफल्स होंगी। इस बॉक्स की कीमत सभी करों सहित एक लाख रुपए होगी।
 
अगला लेख
भारतीय वायुसेना ने ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण किया, सतह से सतह पर कर सकती है मार