सम्बंधित जानकारी
- राहुल गांधी का तंज, यह ‘प्रधानमंत्री जनधन लूट योजना’ है...
- कांग्रेस ने कसा तंज, इवेंट बनी महंगाई, पीएम मोदी रोज देते हैं गुड मॉर्निंग गिफ्ट
- नववर्ष का ‘महंगाई’ से स्वागत, 2 साल में 2 गुनी महंगाई, पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने आम आदमी का निकाला तेल
- आज से महंगी हुई 800 से ज्यादा दवाएं, संसद में उठा मामला
- श्रीलंका में रात को राष्ट्रपति के घर की ओर मार्च, महंगाई से देश में हाहाकार
महंगाई ने बिगाड़ा बजट, बढ़ती कीमतों से फूली आम आदमी की सांसें
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में दिन प्रतिदिन हो रही बढ़ोतरी से लोगों पर महंगाई की मार पड़ी है। पेट्रोल डीजल व कई घरेलू उपयोग में आने वाली वस्तुओं में बेहिसाब बढ़ोतरी से लोग परेशान हैं। रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में भी 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई है।
सरकार महंगाई बढ़ाकर लोगों की कमर तोड़ रही है। गैस सिलेंडर, डीजल, पेट्रोल व रसोई के अन्य सामान के दाम बढ़ने से बजट पूरी तरह बिगड़ गया है।
खाने-पीने की चीजों के दामों में भी बढ़ोतरी होने से दोतरफा मार पड़ रही है। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से उसका सीधा असर खाने-पीने की चीजों पर हुआ है।
दाल, मसाले सहित अन्य वस्तुओं की कीमतों के दाम आसमान छू रहे हैं। दालों के साथ ही सब्जियों के दामों में भी बढ़ोतरी हुई है।
इन दिनों सब्जी मंडी में लगभग सभी हरी सब्जियों के दाम दो गुना से अधिक हो गए हैं। दुकानों पर सब्जियां पहले की तरह ढेर में नहीं दिख रही हैं। महंगी सब्जी होने से भोजन की थाली का जायका बिगड़ गया है।
देश की राजधानी दिल्ली में पालक की कीमत 40 रुपए प्रतिकिलो से अधिक है। भिंडी, परवल, लौकी की कीमतें भी बेतहाशा बढ़ गई हैं। कई जगह एक नींबू 10 रुपए में मिल रहा है।
