बुधवार, 9 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Income Tax senior officials
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , रविवार, 4 नवंबर 2018 (18:44 IST)

इस वित्त वर्ष अब तक बने 75 लाख नए आयकरदाता : CBDT

Income Tax
नई दिल्ली। देश में करीब 75 लाख नए करदाता इस वित्त वर्ष में अब तक आयकर दाताओं की सूची में जुड़े हैं। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।
 
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के निर्देश के मुताबिक आयकर अधिकारियों का लक्ष्य 2018-19 वित्त वर्ष के अंत तक सवा करोड़ नए आयकरदाताओं को जोड़ना है। वित्त वर्ष अगले वर्ष मार्च तक होगा। सीबीडीटी आयकर विभाग के लिए नीतियां बनाता है।
 
अधिकारी ने बताया कि इस वित्त वर्ष में अभी तक करीब 75 लाख नए आयकरदाताओं को आयकर सूची में शामिल किया गया है। कर वंचना पर लगाम कसने के लिए उठाई गई कई नीतियों और उपायों के कारण इतने लोग आयकर के दायरे में आए हैं।
 
अधिकारी ने बताया कि विभाग को उम्मीद है कि वह सवा करोड़ आयकरदाताओं के लक्ष्य को हासिल करेगा क्योंकि 2018-19 वित्त वर्ष के खत्म होने में अब भी कुछ महीने बचे हुए हैं। पिछले वित्त वर्ष 2017-18 में विभाग ने आयकर के दायरे में एक करोड़ छ: लाख लोगों को शामिल किया था।
ये भी पढ़ें
दिल्ली : सिग्नेचर ब्रिज के उद्‍घाटन में 'संग्राम', पुलिस और आप कार्यकर्ताओं से भिड़े मनोज तिवारी