• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. 13 Soldiers Killed In Suicide Car Bomb Attack In Pakistan
Last Updated :वजीरिस्तान , शनिवार, 28 जून 2025 (17:04 IST)

Pakistan में 13 सैनिकों की मौत, काफिले पर आतंकियों ने किया आत्मघाती हमला

Pakistan
पाकिस्तान अब खुद आतंकवाद के जाल में फंस गया है। पाकिस्तान में आतंकी हमलों में पिछले दिनों तेजी आई है। अब पाकिस्तान की सेना और पुलिस भी सुरक्षित नहीं है। खबर नॉर्थ वजीरिस्तान की है। यहां सेना पर आत्मघाती हमले की खबर है। मीडिया खबरों के मुताबिक इसमें 13 सैनिकों की मौत हो गई है।   
मीडिया खबरों के अनुसार खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के नॉर्थ वजीरिस्तान जिले में आज सेना के काफिले पर एक आत्मघाती हमला हुआ है। एक आतंकी, बम से लदी गाड़ी लेकर सेना के काफिले में जा घुसा जिससे भीषण धमाका हुआ। इस धमाके में 13 सैनिकों के मारे जाने की खबर है। स्थानीय सरकार के एक अधिकारी यह खबर सामने आई है। 
इस आत्मघाती हमले में 29 लोग घायल भी हो गए हैं। इनमें 10 सैनिक और 19 आम नागरिक हैं। घायल सैनिकों को सैन्य अस्पताल में तो अन्य घायलों को नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। यहां उनका इलाज चल रहा है। इनमें से कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। Edited by : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
Mahindra Scorpio-N का नया वैरिएंट Z8 T लॉन्च, कीमत 20.29 लाख से शुरू, जानिए क्या हुए बदलाव