1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Gold silver rates reduced

सोने में बड़ी गिरावट, चांदी भी 600 रुपए टूटी

Gold
नई दिल्ली। विदेशों में दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के दबाव में दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना मंगलवार को 550 रुपए लुढ़ककर 38,470 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। चांदी भी 600 रुपए टूटकर 45,200 रुपए प्रति किलोग्राम रही।
 
लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 9.65 डॉलर गिरकर 1,463 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। सोमवार को कारोबार के दौरान यह 1,458.50 डॉलर प्रति औंस तक उतर गया था, जो 6 अगस्त के बाद का निचला स्तर है। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी पांच डॉलर टूटकर 1,467.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि डॉलर की मजबूती के दबाव में पीली धातु में गिरावट देखी गई है। साथ ही अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध के समाधान की उम्मीद से सोने पर और दबाव रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.02 डॉलर टूटकर 17.01 डॉलर प्रति औंस पर रही।
अगला लेख
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान Faf du Plessis ने 4 साल पहले भारत दौरे से सीखे सबक