• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Gold Silver rates
Written By
Last Updated : मंगलवार, 27 जुलाई 2021 (15:02 IST)

सोने-चांदी में गिरावट, सोना 210 रुपए प्रति 10 ग्राम गिरा, चांदी में 400 रुपए की गिरावट

सोने-चांदी में गिरावट, सोना 210 रुपए प्रति 10 ग्राम गिरा, चांदी में 400 रुपए की गिरावट - Gold Silver rates
नई दिल्ली। देश में मंगलवार को सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। सोना में 210 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई तो चांदी भी 400 रुपए प्रति किलो गिरी।

भारत में 10 ग्राम सोना 47660 रुपए प्रति 10 ग्राम था तो चांदी की कीमत 67100 रुपए प्रति किलो थी। सोने और चांदी में आज क्रमश: 210 रुपए और 400 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। 
 
इसी तरह, पटना सराफा बाजार में मंगलवार को 24 कैरेट सोने के दाम में 2990 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई जबकि 22 कैरेट सोने के दाम 230 रुपए बढ़ गए।
 
पटना सराफा में आज 24 कैरेट सोना 47660 रुपए प्रति 10 ग्राम बिका जबकि यहां 22 कैरेट सोने के दाम 46660 रुपए प्रति 10 ग्राम रहे। पिछले 10 दिनों की बात करें तो 22 और 24 कैरेट सोने में यहां गिरावट का दौर दिखाई दे रहा है। 18 जुलाई को यहां 24 कैरेट सोने की दाम 48190 रुपए प्रति 10 ग्राम थे जबकि 22 कैरेट सोना 47190 रुपए प्रति 10 ग्राम मिल रहा था।
 
एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.03 फीसदी यानी 12 रुपए गिरकर 47449 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला। चांदी 0.22 फीसदी (151 रुपए) गिरकर 66970 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुली। दोपहर 2:30 पर सोना 24 रुपए की बढ़त के साथ 47485 पर था जबकि चांदी 203 रुपए की गिरावट के साथ 66,918 रुपए किलो थी।
ये भी पढ़ें
CAA पर गृह राज्यमंत्री का संसद में जवाब, सरकार ने मांगा 6 माह का समय