Daily Horoscope
Thu, 1 Oct 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Gold silver international pressure

सोना लुढ़का, चांदी भी फिसली

Gold
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा कारोबारियों की मांग बनी रहने के बावजदू अंतरराष्ट्रीय दबाव में दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 250 रुपए लुढ़ककर 30,500 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। वैश्विक दबाव और औद्योगिक ग्राहकी सुस्त पड़ने से चांदी भी 600 रुपए फिसलकर 40,300 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी।
 
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लंदन का सोना हाजिर 5.75 डॉलर की गिरावट में तीन सप्ताह के निचले स्तर 1,295.20 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 17.7 डॉलर फिसलकर 1,298.70 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर भी 0.14 डॉलर गिरकर 16.97 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।
 
बाजार विश्लेषकों के मुताबिक दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने और फेडरल रिजर्व द्वारा इस साल एक बार और ब्याज दर बढ़ाने के घोषणा से पीली धातु पर दबाव बढ़ा है। (वार्ता)