• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Gold, Silver, Delhi bullion market
Written By
Last Modified: गुरुवार, 14 जून 2018 (16:53 IST)

बाजार में नरमी से सोना लुढ़का, मांग में तेजी से चांदी चमकी

बाजार में नरमी से सोना लुढ़का, मांग में तेजी से चांदी चमकी - Gold, Silver, Delhi bullion market
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं की चमक तेज होने के बीच घरेलू स्तर पर मांग में नरमी आने से गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 90 रुपए लुढ़ककर 31,860 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया, वहीं औद्योगिक मांग आने से चांदी 400 रुपए की बढ़त में 41,950 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव पर बिकी।


दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के टूटने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव बढ़े हैं। इसके अलावा अमेरिका और चीन के बीच तनातनी बढ़ने से भी पीली धातु को बल मिला है। हालांकि अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा बुधवार को ब्याज दर बढ़ाने की घोषणा करने और साथ ही इस साल 2 बार और ब्याज दर बढ़ाए जाने के संकेत देने से दोनों कीमती धातुओं की बढ़त सीमित रही है।

लंदन का सोना हाजिर 3.83 डॉलर की तेजी के साथ 1,303.25 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 5.20 डॉलर चमककर 1,306.50 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.09 डॉलर की तेजी के साथ 17.09 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
लंदन बना भारतीय प्रौद्योगिकी कंपनियों का पसंदीदा शहर