1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Gold, Silver, Delhi bullion market

चांदी चमकी, सोना रहा स्थिर

Gold
नई दिल्ली। स्थानीय जेवराती ग्राहकी सामान्य रहने से शनिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 32,400 रुपए प्रति दस ग्राम पर टिका रहा। औद्योगिक मांग निकलने से चांदी 300 रुपए चमककर 41,400 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।


अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लंदन का सोना हाजिर शुक्रवार को गिरावट में 1318.10 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अमेरिका का जून का सोना वायदा भी लुढ़ककर सप्ताहांत पर 1318.40 डॉलर प्रति औंस पर  बोला गया। चांदी भी फिसलकर सप्ताहांत पर 16.61 डॉलर प्रति औंस बोली गई। (वार्ता)
अगला लेख
फ्री मिलेंगे 5 लाख रुपए, जल्द खुलवाइए यह खाता