शनिवार, 19 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Gold, Silver, Delhi bullion market
Written By
Last Modified: बुधवार, 8 नवंबर 2017 (17:14 IST)

सोना उच्चतम स्तर पर, चांदी फिसली

Gold
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पीली धातु में तेजी के कारण बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 60 रुपए चमककर करीब 2 सप्ताह के उच्चतम स्तर 30,450 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, वहीं ग्राहकी कमजोर पड़ने से चांदी 125 रुपए टूटकर 40,575 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी।
 
विदेशी बाजारों में डॉलर के कमजोर पड़ने से सोने में तेजी रही। सोना हाजिर 0.2 प्रतिशत  की बढ़त के साथ 1,278.43 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। मंगलवार को यह 0.5  प्रतिशत की गिरावट में बंद हुआ था। दिसंबर का अमेरिका सोना वायदा भी 3.6 डॉलर की  मजबूती के साथ 1,279.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका में कर कटौती में देरी की संभावना से डॉलर  कमजोर पड़ा है जिसका फायदा पीली धातु को मिला है। वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट में कहा  गया है कि अमेरिकी सीनेट के रिपब्लिकन सदस्य कर कटौती योजना को 1 साल के लिए  टालने पर विचार कर रहे हैं। 
 
डॉलर में नरमी से अन्य मुद्राओं वाले देशों के लिए इसका आयात सस्ता हो जाता है जिससे  सोने की मांग बढ़ती है और कीमतों में तेजी आती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर  भी 0.4 प्रतिशत चढ़कर 17.02 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। (वार्ता) 
 
ये भी पढ़ें
सोमनाथ मंदिर में हुआ आडवाणी की आयुवृद्धि का जप