Gold silver bullion market price| सस्ते हुए सोना-चांदी, भावों में इतनी आई गिरावट
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पीली धातु में रही नरमी का असर मंगलवार को स्थानीय बाजार पर दिखा और सोना 65 रुपए फिसलकर 40,020 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया।
चांदी भी गत दिवस की बढ़त गंवाती हुई 200 रुपए टूटकर 47,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को सोना हाजिर 0.40 डॉलर फिसलकर 1,506.05 डॉलर प्रति औंस रह गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 3.30 डॉलर की गिरावट में 1,507.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका और चीन के बीच जारी व्यापार युद्ध पर विराम की उम्मीद में डॉलर मजबूत हुआ है। इससे पीली धातु दबाव में आई है।
डॉलर के मजबूत होने से दुनिया की अन्य मुद्राओं वाले देशों के लिए सोने का आयात महंगा हो जाता है। इससे इसकी मांग घटती है और भाव टूटते हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.08 डॉलर चमककर 18.06 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
