गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. gold rates reduced by 2900 rs in 15 days
Written By नृपेंद्र गुप्ता
Last Modified: शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2023 (11:52 IST)

15 दिन में 2900 रुपए सस्ता हुआ सोना, शादियों के सीजन में क्यों घट रहे हैं Gold के दाम

15 दिन में 2900 रुपए सस्ता हुआ सोना, शादियों के सीजन में क्यों घट रहे हैं Gold के दाम - gold rates reduced by 2900 rs in 15 days
नई दिल्ली। शादियों के सीजन में ग्राहकों को सोना सस्ता मिल रहा है। पिछले कुछ दिनों से इसके दाम लगातार घट रहे हैं। वायदा बाजार (MCX) में आज सोने के दाम घटकर 55,900 पर पहुंच गए। यह अपने रिकॉर्ड हाई से 2,900 रुपए सस्ता हो चुका है। पिछले महीने के अंत में यह 58,800 रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंचा था।
 
इंडियन बुलियन और ज्वेलरी एसोसिएशन के अनुसार, देश में 24 कैरेट सोने के दाम 56,430 रुपए प्रति 10 ग्राम है जबकि 22 कैरेट सोना 55,070 रुपए प्रति 10 ग्राम है। 18 कैरेट और 14 कैरेट सोना क्रमश: 45,710 रुपए और 36,400 रुपए प्रति 10 ग्राम है। हालांकि इसमें जीएसटी और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं है।
 
सोना के दाम में भारी उतार-चढ़ाव : IBJA के अनुसार, 12 जनवरी को सोना 57,600 रुपए प्रति 10 ग्राम था। इसके बाद सोने के दाम तेजी से बढ़े। 2 फरवरी तक तक यह 60,150 रुपए तक पहुंच गया। इस तरह मात्र 20 दिनों में यह 2550 रुपए महंगा हुआ था। हालांकि इसके बाद सोने के दाम घटने लगे और यह फिर 56,430 के स्तर तक पहुंच गया।
 
क्या है इसके पीछे की वजह : सराफा व्यापारी संजय अग्रवाल ने बताया कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैंक की ओर से ब्याज दरों में वृद्धि का संकेत देने और महंगाई पर राहत भरे आंकड़े पेश करने के बाद से ही सोना कमजोर चल रहा है। डॉलर की मजबूती से भी सोने के दाम कम हुए हैं।
 
उन्होंने कहा कि अमेरिका ने महंगाई काबू में आती देख अमेरिका ने पहले रेपो रेट नहीं बढ़ाने का फैसला किया था इस वजह से सोने के दाम काफी बढ़ गए थे। अब अमेरिका एक बार फिर ब्याज दर बढ़ा सकता है। इसी वजह से सोने सस्ता हो रहा है।
 
अग्रवाल ने बताया कि शादियों के सीजन की वजह से फिलहाल बाजार में सोने की मांग बनी हुई है। अगर अमेरिका ब्याज दरें बढ़ाता है तो देश में सोने के दाम रिटेल में 55,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकते हैं।
 
एक्सपर्ट विकास शर्मा ने बताया कि MCX पर सोने के दाम 55,000 से नीचे जाने की संभावना नहीं है। पिछले 15 दिनों में वैसे ही इसमें 2900 रुपए की गिरावट आ चुकी है। फिलहाल सोने में बायिंग पोजिशन बन रही है। पिछले कुछ दिनों में चांदी 7,000 अंकों की गिरावट आ चुकी है। चांदी अगर 65,000 का सपोर्ट तोड़ती है तो 62 हजार तक जा सकती है। 
 
कम हुआ सोने का आयात : वित्त मंत्रालय द्वारा गैर जरूरी वस्तुओं के आयात पर सख्‍ती की वजह से 32 माह बाद सोने के आयात में गिरावट दर्ज की गई। जनवरी में मात्र 11 टन सोने का आयात हुआ।
 
ये भी पढ़ें
औली में अब नहीं होगी ढलान पर कम बर्फ के चलते नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप