1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Gold prices drop india-Pakistan ceasefire

Gold : सोने को लेकर आई अच्‍छी खबर, दामों में करीब 4000 रुपए की गिरावट

Gold-silver
सोने के भाव में आज तेज गिरावट आई है। खबरों के मुताबिक वायदा बाजार यानी एमसीएक्‍स पर जून डिलीवरी वाले सोने का वायदा भाव आज इंट्राडे में करीब 4,186 यानी 4.3%  तक गिर गए। हालांकि बाद में इसके भाव कुछ संभल गए। सोने के घरेलू और वैश्विक दोनों भाव बड़ी गिरावट के साथ ट्रेड करते दिखे हैं। चांदी के भावों में भी गिरावट दर्ज की गई।  
 
सोमवार सुबह एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 जून 2025 की डिलीवरी वाला सोना 2.55 प्रतिशत या 2458 रुपए की गिरावट के साथ 94,060 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
विशेषज्ञों के मुताबिक वैश्विक बाजार में मंदी, डॉलर की मजबूती, और निवेशकों की कम मांग के चलते कीमती धातुओं के दाम नीचे आए हैं। यह गिरावट खरीदारों के लिए सुनहरा अवसर हो सकता है, खासकर उन लोगों के लिए जो शादी-विवाह या निवेश के लिए सोना-चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं।
 
क्या रहे स्थानीय बाजार में दाम 
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, आज 24 कैरेट सोने का भाव ₹2,500 तक गिरकर लगभग ₹93,100 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत ₹85,300 प्रति 10 ग्राम के आसपास दर्ज की गई। बीते सप्ताह की तुलना में सोने के दाम में ₹1,800 की कमी आई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी सोना ₹93,000 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इनपुट एजेंसियां  Edited by: Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Indo-Pak : आतंकियों के खिलाफ लड़ाई को पाकिस्तानी सेना ने अपना बना लिया : एयर मार्शल एके भारती