• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Gold price up by 1,200
Last Modified: नई दिल्ली , मंगलवार, 1 जुलाई 2025 (18:11 IST)

Gold : सोने की गिरावट पर लगा ब्रेक, भावों में 1200 की तेजी, क्या है 10 ग्राम सोने की कीमत

Gold price
राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने में पिछले सात कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट का सिलसिला थम गया और पीली धातु का भाव 1,200 रुपए की तेजी के साथ 98,670 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव सोमवार को 97,470 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा था।
सोने के भाव में लगातार सातवें सत्र की गिरावट के बाद तेजी दर्ज की गई और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,100 रुपए चढ़कर 98,150 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में यह 97,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
अबन्स फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) चिंतन मेहता ने कहा कि अमेरिकी राजकोषीय घाटे में वृद्धि की चिंताओं और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रस्तावित कर-कटौती और व्यय विधेयक पर बाजार के ध्यान के कारण अमेरिकी डॉलर में गिरावट ने सोने को और अधिक आकर्षक बना दिया है।  
 
इसके अलावा, मंगलवार को चांदी की कीमत 2,000 रुपए बढ़कर 1,04,800 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई। सोमवार को चांदी की कीमत 1,02,800 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। वैश्विक मोर्चे पर, हाजिर सोना 44.01 डॉलर या 1.33 प्रतिशत बढ़कर 3,346.92 डॉलर प्रति औंस हो गया। Edited by : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
Kolkata: बलात्कार पीड़िता की पहचान उजागर करना पड़ा महंगा, 3 आरोपी लॉ कॉलेज से निष्कासित