1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Gold Price And Silver Rate 10 March

सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी गिरावट

Gold
सोने में सोमवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट का सिलसिला जारी रहा। विदेशी बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 150 रुपए की गिरावट के साथ 88,750 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गयी। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना शुक्रवार को 88,900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 
99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 150 रुपए की गिरावट के साथ 88,350 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा जो पिछले कारोबारी सत्र में 88,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चार सत्रों की तेजी के बाद चांदी की कीमत भी 250 रुपए की गिरावट के साथ 99,250 रुपये प्रति किग्रा रह गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अप्रैल डिलिवरी वाले कॉमेक्स सोना वायदा का भाव 0.32 प्रतिशत गिरकर 2,904.80 डॉलर प्रति औंस रह गया। इस बीच, हाजिर सोना भी 0.13 प्रतिशत गिरकर 2,905.31 डॉलर प्रति औंस रह गया।
मेहता इक्विटीज लिमिटेड के उपाध्यक्ष-जिंस राहुल कलंत्री ने कहा कि अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में उछाल के कारण सोने और चांदी में हाल के उच्चस्तर से लाभ हुआ। मेक्सिको पर शुल्क को एक महीने तक टालने के अमेरिकी प्रशासन के फैसले ने सतर्क भावना को और बढ़ा दिया। हालांकि, कमजोर डॉलर ने सोने और चांदी को संभलने में मदद की। मई डिलिवरी के लिए चांदी वायदा 32.80 डॉलर प्रति औंस पर कम कारोबार कर रहा था।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Jharkhand : छात्रावास में फंदे से लटका मिला छात्रा का शव, पुलिस ने बरामद किया सुसाइड नोट