1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Gold futures rise on strong spot demand

मजबूत हाजिर मांग से सोना वायदा कीमतों में तेजी, 48441 रुपए प्रति 10 ग्राम हुआ

gold futures price
नई दिल्ली। मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे स्थानीय वायदा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 192 रुपए की तेजी के साथ 48,441 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया।

 
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में फरवरी महीने की डिलीवरी के लिए सोने की कीमत 192 रुपए यानी 0.4 प्रतिशत की तेजी के साथ 48,441 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 3,351 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने की कीमत 0.29 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,839.40 डॉलर प्रति औंस हो गई।
अगला लेख
कांग्रेस ने की केंद्र सरकार से मांग, बजट आर्थिक असमानता दूर करने पर हो केंद्रित