1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. सोना 119 रुपए चमका, चांदी भी 745 रुपए उछली

Delhi bullion market | सोना 119 रुपए चमका, चांदी भी 745 रुपए उछली

Delhi bullion market
नई दिल्ली। बहुमूल्य धातुओं के अंतरराष्ट्रीय मूल्य में तेजी के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 119 रुपए बढ़कर 46919 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं चांदी की कीमत भी 745 रुपए के उछाल के साथ 60777 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 745 रुपए के उछाल के साथ 60,777 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 60032 रुपए प्रति किलोग्राम रही थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव लाभ के साथ 1827 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी 23.15 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में बृहस्पतिवार को हाजिर सोने की कीमत 1827 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर था, जिससे सोने की कीमतों में मजबूती रही।(भाषा)
अगला लेख
पंजाब में भगवंत मान को CM चेहरा बनाना चाहते हैं केजरीवाल