1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. gold silver

सोने में 31 रुपए की गिरावट, चांदी भी 372 रुपए टूटी | gold silver

gold silver
नई दिल्ली। कमजोर वैश्विक रुख और रुपए के मूल्य में सुधार के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 31 रुपए की गिरावट के साथ 46,891 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। सोने का पिछला बंद भाव 46,922 रुपए प्रति 10 ग्राम था। चांदी भी 372 रुपए की मामूली गिरावट के साथ 66,072 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। इसका पिछला बंद भाव 66,444 रुपए था।

 
विदेशी विनिमय बाजार में सुबह के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया अपरिवर्तित रुख से खुला और बाद में 4 पैसे की तेजी के साथ 74.30 रुपए प्रति डॉलर हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल के अनुसार अमेरिकी जिंस बाजार में कमजोरी के रुख और रुपए के मूल्य में सुधार आने के बीच दिल्ली में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत में 31 रुपए की गिरावट आई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हानि दर्शाता 1,810 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था जबकि चांदी 25.34 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित थी।(भाषा)
अगला लेख
ममता के राज्‍य में मिले दो भाजपा कार्यकर्ताओं के शव, भाजपा ने कहा, टीएमसी करवा रही हत्‍याएं