सम्बंधित जानकारी
- सोने में आया 382 रुपए का उछाल, चांदी में भी 1280 रुपए की तेजी
- वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की रिपोर्ट में खुलासा, भारत में सोने की मांग 19 प्रतिशत बढ़ी
- सोने-चांदी में गिरावट, सोना 210 रुपए प्रति 10 ग्राम गिरा, चांदी में 400 रुपए की गिरावट
- सोना 256 रुपए चमका, चांदी भी 662 रुपए उछली
- सोना हुआ सस्ता, विदेशी बाजार में चांदी के भावों में भी गिरावट
कमजोर मांग से सोना वायदा कीमतों में गिरावट, 48390 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा | gold futures
मुख्य बिंदु
- कमजोर मांग से सोना वायदा कीमतों में गिरावट
- 48390 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा
- वायदा अनुबंध में हुआ 12,694 लॉट का कारोबार
नई दिल्ली। कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे स्थानीय वायदा बाजार में शुक्रवार को सोना वायदा भाव 6 रुपए घटकर 48,390 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर माह के सोने के वायदा अनुबंध का डिलीवरी भाव 6 रुपए यानी 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 48,390 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। इस वायदा अनुबंध में 12,694 लॉट के लिए कारोबार किया गया।
विश्लेषकों का मानना है कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से सोना वायदा भाव में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने का भाव 0.16 प्रतिशत घटकर 1,832.80 डॉलर प्रति औंस रह गया।(भाषा)
