1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Gold fell by more than Rs 300

सोने में 300 रुपए से ज्यादा ‍की गिरावट, चांदी भी 476 रुपए टूटी

सर्राफा बाजार
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में सोमवार रात की गिरावट के बाद दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 317 रुपए टूटकर 53,177 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।
 
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 53,494 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसी तरह चांदी की कीमत भी 476 रुपए की हानि के साथ 69,984 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 70,460 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव मामूली तेजी के साथ 1,979 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 25.91 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।
 
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के खुदरा शोध विश्लेषक (जिंस) दिलीप परमार ने कहा कि मंगलवार को न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोना मामूली तेजी के साथ 1,979 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि इससे पहले के सत्र में यह 2,000 डॉलर के करीब हो गया था। इससे यहां सोने की कीमतों में लगभग स्थिरता रही।
अगला लेख
मप्र हाईकोर्ट ने लिव-इन संबंधों को बताया अभिशाप, कहा- इस तरह के रिलेशन से बढ़े अपराध