1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Fall in gold and silver prices

Gold-Silver Price : सस्ता हुआ सोना, चांदी भी 2500 रुपए लुढ़की

Fall in gold and silver prices
Fall in gold and silver prices : सोने में लगातार दूसरे दिन गिरावट जारी रही। वैश्विक स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 1050 रुपए की गिरावट के साथ 73550 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं चांदी की कीमत भी 2500 रुपए औंधे मुंह लुढ़कते हुए 92600 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, फेडरल रिजर्व की बैठक के ब्योरे में आक्रामक रुख दिखने के बाद सोने में तेज गिरावट आई। ब्योरे से संकेत मिलता है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अधिकारी ब्याज दरों में कटौती करने की जल्दी में नहीं हैं। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 74,600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
 
इसके साथ, चांदी की कीमत भी 2,500 रुपए औंधे मुंह लुढ़कते हुए 92,600 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 95,100 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक- जिंस सौमिल गांधी ने कहा, विदेशी बाजारों से मंदी के संकेत लेते हुए दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमतें (24 कैरेट) 1,050 रुपए की गिरावट के साथ 73,550 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स (जिंस बाजार) में हाजिर सोना 2,375 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से 42 डॉलर कम है। चांदी की कीमत भी गिरावट के साथ 30.80 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी की कीमत 31.75 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
1 तेलुगु एक्ट्रेस समेत 86 ने बेंगलुरु रेव पार्टी में ली थी ड्रग, ब्लड रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, जानिए