1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Faderal Reserve reduced interest rate

फेडरल रिजर्व ने घटाई ब्याज दर, रुपया 24 पैसे कमजोर

Faderal Reserve
मुंबई। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा नीतिगत ब्याज दरों में कटौती के फैसले के बाद गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 24 पैसे टूटकर 71.36 पर खुला। सवेरे 10 बजकर 10 मिनट पर डॉलर के मुकाबले रुपया 71.23 पर चल रहा था।
 
सुबह के कारोबार में अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार पर भारी उतार-चढ़ाव का दौर देखा गया। डॉलर के मुकाबले रुपया 71.36 पर खुला। इस दौरान रुपया 71.15 के उच्च और 71.37 के निचले स्तर तक भी गया। बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 71.24 पर बंद हुआ था।
 
मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, अमेरिका के फेडरल रिजर्व की संघीय मुक्त बाजार समिति ने बाजार की धारणा के अनुरूप नीतिगत ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत की कटौती की। यह दो प्रतिशत से घटकर 1.75 प्रतिशत रह गई है।
अगला लेख
यूपी में योगी सरकार के 30 माह, मुख्‍यमंत्री ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड