1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Doctors SBI Credit Card, SBI Card

एसबीआई कार्ड का चिकित्सकों के लिए विशेष क्रेडिट कार्ड

Doctors SBI Credit Card
नई दिल्ली। एसबीआई कार्ड ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के साथ भागीदारी में विशेष रूप से चिकित्सकों के लिए डॉक्टर्स एसबीआई क्रेडिट कार्ड पेश किया है। इसमें चिकित्सकों को पेशे से संबंधित जोखिमों और देनदारियों के लिए 10 लाख रुपए का बीमा कवर का संरक्षण भी मिलेगा।


कंपनी ने आज इस कार्ड को पेश करते हुए कहा, इस उत्पाद को आईएमए के साथ सहयोग में तैयार किया गया है। कार्ड को तैयार करते समय चिकित्सकों की जरूरतों और जीवनशैली को ध्यान में रखा गया है।

इस मौके पर एसबीआई कार्ड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरदयाल प्रसाद ने कहा कि कार्ड में उद्योग के पहले पेशेवर सुरक्षा बीमा कवर फीचर को शामिल किया गया है। साथ ही निजी क्लीनिक चलाने वाले चिकित्सकों के लाभ के लिए चिकित्सा आपूर्ति खरीद के लिए लाभ का भी प्रावधान किया गया है। (भाषा)
अगला लेख
स्मिथ, वार्नर और बेनक्राफ्ट दक्षिण अफ्रीका श्रृंखला से बाहर