1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. बाजार में नरमी से सोना 325 रुपए टूटा, चांदी 420 रुपए उछली

Delhi Sarafa Bazar | बाजार में नरमी से सोना 325 रुपए टूटा, चांदी 420 रुपए उछली

Delhi Sarafa Bazar
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातुओं में नरमी के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 325 रुपए टूटकर 42845 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान चांदी 420 रुपए की तेजी लेकर 49,020 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।

लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर आज 0.65 डॉलर टूटकर 1,609.45 डॉलर प्रति औंस के भाव बिका। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 4.50 डॉलर उतरकर 1,603 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.13 डॉलर गिरकर 18.22 डॉलर प्रति औंस पर रही।  
अगला लेख
जनरल नरवणे ने कहा- सेना लिंग, धर्म, जाति के आधार पर नहीं करती भेदभाव