1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. सोना 100 रुपए चमका, चांदी 310 रुपए उछली

Delhi Sarafa Bazar | सोना 100 रुपए चमका, चांदी 310 रुपए उछली

Delhi Sarafa Bazar
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपए की बढ़त के साथ डेढ़ सप्ताह के उच्चतम स्तर 39270 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी 310 रुपए चमककर लगभग 2 सप्ताह के उच्चतम स्तर 45500 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई।

सोने-चांदी के दाम लगातार दूसरे दिन बढ़े हैं। विदेशों में सोने में रही तेजी से भी स्थानीय बाजार में इसे समर्थन मिला। लंदन तथा न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 1.40 डॉलर चमककर 1,476.75 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। हालांकि फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा 1.90 डॉलर की गिरावट में 1,479.30 डॉलर प्रति औंस बोल गया।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध समाप्त होने की उम्मीद में सोने में शुरुआती नरमी रही, हालांकि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर पड़ने से बाद में इसमें थोड़ी बढ़त देखी गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.10 डॉलर की तेजी के साथ 17 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। 
अगला लेख
ICC टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर बरकरार Virat Kohali, गेंदबाजों में 6ठें पायदान पर खिसके Jasprit Bumrah