शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. जेवराती मांग से सोना चमका, चांदी भी हुई महंगी
Written By
Last Modified: शनिवार, 30 नवंबर 2019 (16:52 IST)

जेवराती मांग से सोना चमका, चांदी भी हुई महंगी

Delhi Sarafa Bazar | जेवराती मांग से सोना चमका, चांदी भी हुई महंगी
नई दिल्ली। वैवाहिक मौसम में आभूषण निर्माताओं द्वारा जेवराती मांग आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को सोना 250 रुपए चमककर 39,520 रुपए प्रति 10 ग्राम पर और चांदी 275 रुपए की बढ़त में 46,025 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

विदेशी बाजारों में सप्ताहांत पर पीली धातु में रही आधा फीसदी की तेजी से भी आज स्थानीय बाजार में सोने को समर्थन मिला। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को वहां सोना हाजिर 7.80 डॉलर चढ़कर 1,463.60 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 9.60 डॉलर की तेजी के साथ 1,470.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी सप्ताहांत पर 0.07 डॉलर की बढ़त के साथ 17 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
ये भी पढ़ें
दिलीप वालसे पाटिल की नियुक्ति पर देवेंद्र फडणवीस को आपत्ति