गुरुवार, 10 जुलाई 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Another burnt body of woman found in Shamshabad area
Written By
Last Modified: शनिवार, 30 नवंबर 2019 (16:43 IST)

दर्दनाक! हैदराबाद के पास मिला एक और महिला का जला हुआ शव

Hyderabad
हैदराबाद। महिला पशु चिकित्सक के साथ दुष्कर्म और जलाकर मार डालने की शर्मनाक घटना का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा है, इसी बीच हैदराबाद के पास शमशाबाद इलाके में एक और महिला का जला हुआ शव मिला है।
 
ताजा मामला सिद्दुला गुट्टा मंदिर इलाके का है, जहां शुक्रवार को एक महिला में शुक्रवार को महिला का जला हुआ शव मिला। हालांकि फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि महिला की हत्या की गई है या फिर उसने खुद ही आग लगा ली।
 
पुलिस के मुताबिक पुलिस को स्थानीय लोगों से सूचना मिली थी कि मंदिर के पास एक महिला का शव जल रहा है। लोगों ने उसे बुझाने की भी कोशिश की थी, लेकिन नाकाम रहे। महिला की उम्र 30 से 35 वर्ष के लगभग बताई जा रही है।
 
जानकारी के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज में महिला शुक्रवार शाम को अकेली घूमती दिख रही थी। उसके पास एक बैग भी था। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो उन्होंने महिला को पास के एक मंदिर में बैठकर रोते हुए देखा था। शुरुआती जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है।
 
उल्लेखनीय है कि हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात एक पशु चिकित्सक के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ। साथ ही दरिंदों ने डॉक्टर को बेरहमी से जलाकर मार दिया।
ये भी पढ़ें
जेवराती मांग से सोना चमका, चांदी भी हुई महंगी