1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Delhi bullion market

सोना 133 रुपए टूटा, चांदी भी 664 रुपए फिसली

Delhi bullion market
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 133 रुपए घटकर 50,719 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। इसी तरह चांदी की कीमत भी 664 रुपए टूटकर 59,781 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,852 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसी तरह चांदी की कीमत भी 664 रुपए टूटकर 59,781 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी का भाव 60,445 रुपए प्रति किलोग्राम रहा था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज, कॉमेक्स में सोने की कीमतों में गिरावट के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमतों में 133 रुपए की गिरावट आई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,833 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर था, जबकि चांदी 21.24 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही।(भाषा)
अगला लेख
कांग्रेस को महाविकास अघाड़ी में फूट का डर, भुजबल बोले- अलग होने के लिए बहाना चाहिए (Live)