1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Delhi bullion market

सोना 263 रुपए चमका, चांदी भी 500 रुपए उछली

Delhi bullion market
नई दिल्ली। मजबूत वैश्विक रुख के साथ दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 263 रुपए की तेजी के साथ 52472 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसी तरह, चांदी की कीमत भी 500 रुपए की तेजी के साथ 67,707 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 52209 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसी तरह, चांदी की कीमत भी 500 रुपए की तेजी के साथ 67,707 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 67,207 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव तेजी के साथ 1,952 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी 24.45 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, उच्च मुद्रास्फीति के कारण वैश्विक वृद्धि को लेकर उपजी चिंताओं की वजह से शुक्रवार को न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने की कीमतों में मजबूती रही।(भाषा) 
अगला लेख
MP में प्रशांत किशोर को लेकर कमलनाथ का बड़ा बयान, बोले- वे कांग्रेस में आएं, न आएं, हमारी अपनी तैयारी है...