1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Kamal Nath's big statement regarding Prashant Kishor in Madhya Pradesh

MP में प्रशांत किशोर को लेकर कमलनाथ का बड़ा बयान, बोले- वे कांग्रेस में आएं, न आएं, हमारी अपनी तैयारी है...

Kamal Nath
मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्‍यमंत्री कमलनाथ ने रतलाम में आज चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्‍होंने कहा कि प्रदेश में प्रशांत किशोर की भूमिका तय नहीं है। वे कांग्रेस में आएं या न आएं, लेकिन हमारी अपनी तैयारी है।

खबरों के अनुसार, कमलनाथ ने स्पष्ट कहा कि मध्य प्रदेश में आगामी चुनाव को लेकर प्रशांत किशोर की कोई भूमिका तय नहीं है और हम किसी पर निर्भर नहीं रहते। हमने तो 6 महीने पहले ही चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं। अब राजनीति का पैटर्न बदल गया है।

जब तक गांव के बूथ पर हम मजबूत नहीं होंगे तब तक बीजेपी से मुकाबला नहीं कर सकते। कांग्रेस का जोर ग्रामीण स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने हालां‍कि यह भी कहा कि प्रशांत किशोर अगर पार्टी से जुड़ते हैं तो उनके अनुभव का लाभ मिलेगा।

इस बीच अटकलों का बाजार भी गर्म है। कहा जा रहा है कि प्रशांत किशोर ने कांग्रेस नेतृत्व को बड़ा सुझाव दिया है। इस सुझाव के मुताबिक, अगर पार्टी की कमान कोई प्रभावशाली, ऊर्जावान गैर-गांधी नेता संभाले तो उसका पुनरुत्थान जल्द संभव है।
अगला लेख
धन्यवाद, मेरे दोस्त नरेन्द्र... सचिन तेंदुलकर और अमिताभ जैसी फीलिंग आ रही है