शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. सोना 271 रुपए चढ़ा, चांदी 818 रुपए मजबूत
Written By
Last Modified: गुरुवार, 3 मार्च 2022 (20:15 IST)

सोना 271 रुपए चढ़ा, चांदी 818 रुपए मजबूत

Delhi bullion market
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मजबूती तथा रुपए के मूल्य में आई गिरावट के साथ दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 271 रुपए चढ़कर 51,670 प्रति दस ग्राम पहुंच गया। चांदी की कीमत भी 818 रुपए की तेजी के साथ 68,425 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह कहा। इससे पिछले कारोबारी सत्र के दौरान सोना 51,399 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 818 रुपए की तेजी के साथ 68,425 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 67,607 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

रूस और यूक्रेन में तनाव बढ़ने के बीच कच्चा तेल मूल्यों में तेजी आने के कारण बृहस्पतिवार को अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए का मूल्य 15 पैसे घटकर 75.95 रुपए प्रति डॉलर रह गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,932 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी 25.40 पर लगभग अपरिवर्तित रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, बुधवार को न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने की हाजिर कीमत मजबूत होकर 1,932 डॉलर प्रति औंस रही। इससे सोने की कीमतों में मजबूती आई।(भाषा)
ये भी पढ़ें
जेलेंस्की सरकार का रूस पर बड़ा एक्शन, यूक्रेन में रूसी नागरिकों की संपत्ति होगी जब्त