रविवार, 1 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. सोना 513 रुपए चढ़ा, चांदी भी चमकी
Written By
Last Modified: गुरुवार, 17 फ़रवरी 2022 (17:54 IST)

सोना 513 रुपए चढ़ा, चांदी भी चमकी

Delhi bullion market | सोना 513 रुपए चढ़ा, चांदी भी चमकी
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में वृद्धि के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 513 रुपए बढ़कर 49,738 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं दूसरी ओर चांदी 190 रुपए की बढ़त के साथ 63,222 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोने का बंद भाव 49,225 रुपए प्रति 10 ग्राम था। वहीं दूसरी ओर चांदी 190 रुपए की बढ़त के साथ 63,222 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 63,032 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, दिल्ली में 24 कैरेट हाजिर सोने की कीमत में 513 रुपए की तेजी आई। यह रुपए की मजबूती के बावजूद न्यूयॉर्क के एक्सचेंज कॉमेक्स सोने में की गई कीमतों में बढ़ोतरी के अनुरूप है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 0.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,876 डॉलर प्रति औंस पर था। वहीं चांदी भी मामूली लाभ के साथ 23.58 डॉलर प्रति औंस पर थी।(भाषा) 
ये भी पढ़ें
हिजाब पर हंगामा : पहनने पर अड़ी 60 छात्राएं, बोलीं- हिन्दुओं को बिंदी और चूड़ियों की इजाजत क्यों? बेलगावी में तनाव