1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. सोना 247 रुपए चमका, चांदी भी 825 रुपए उछली

सोना 247 रुपए चमका, चांदी भी 825 रुपए उछली

Delhi bullion market
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को सोना 247 रुपए की बढ़त के साथ 48,403 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 48,156 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

इसी के अनुरूप चांदी भी 825 रुपए की बढ़ोतरी के साथ 62,417 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 61,592 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़त के साथ 1,827 डॉलर प्रति औंस पर था वहीं चांदी 23.17 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि कॉमेक्स में सोना 1,827 डॉलर प्रति औंस पर था। इससे यहां भी सोने की कीमतों में तेजी आई।(भाषा)
अगला लेख
सेंसेक्स 650 अंक उछला, फिर 58 हजार के पार