Daily Horoscope
✕

सोने में आई 303 रुपए की गिरावट, चांदी हुई 27 रुपए मजबूत

Updated: गुरुवार, 15 सितम्बर 2022 (22:41 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 303 रुपए के नुकसान के साथ 50,290 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।  इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,593 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में भी सोने की हाजिर कीमत गिरावट के साथ 1,689 डॉलर प्रति औंस रह गई, जो बुधवार को 1,695 डॉलर प्रति औंस थी।
 
राष्ट्रीय राजधानी में चांदी की हाजिर कीमत 27 रुपए बढ़कर 57,457 रुपए प्रति किग्रा हो गया। बुधवार को यह 57,430 रुपए प्रति किग्रा थी। कॉमेक्स में गुरुवार को चांदी की हाजिर कीमत 19.50 डॉलर प्रति औंस थी जो बुधवार को 19.69 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर थी।
 
एचडीएफसी के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि रुपए के मूल्य में नुकसान के बावजूद कॉमेक्स में सोने की कीमत में आई गिरावट के अनुरूप दिल्ली में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत में 303 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज हुई। बुधवार को अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 35 पैसे घटकर 79.52 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।(भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख