1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Big fall in cryptocurrency market, bitcoin fell by 33% this year

क्रिप्टोकरेंसी बाजार में बड़ी गिरावट, निवेशकों को नुकसान, इस साल 33% तक गिरा बिटकॉइन

क्रिप्टोकरेंसी बाजार
नई दिल्ली। क्रिप्टोकरेंसी बाजार में निवेशकों को बड़ा नुकसान हुआ है। यूं तो यह बाजार लंबे समय से दबाव में था, लेकिन पिछले 24 घंटे में 8.58 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है। जुलाई 2021 के बाद बिटकॉइन मंगलवार को 30 हजार डॉलर से नीचे चला गया। ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी मार्केट कैप घटकर 1.42 ट्रिलियन डॉलर रह गया है। 
 
समाचार लिखे जाने (करीब 12 बजे) तक बिटकॉइन थोड़ा संभलकर 32 हजार 163 (4.17 प्रतिशत की गिरावट) पर पहुंच गया। वहीं सप्ताह भर में इसमें 16.38 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि मंगलवार को एक वक्त ऐसा भी था जब बिटकॉइन 30 डॉलर से भी नीचे चला गया। क्रिप्टो का मार्केट कैप घटकर 1.42 ट्रिलियन डॉलर रह गया है। इसका 1.5 ट्रिलियन डॉलर के नीचे आना बड़ी गिरावट माना जा रहा है।
बिटकॉइन से लेकर अन्य क्रिप्टो कॉइन लाल रंग में ही दिखाई दे रहे है। बहुत कम कॉइन ऐसे हैं जो हरे रंग यानी बढ़त में दिखाई दे रहे हैं। इनमें Tether, USD Coin, Polygon, Dai Elrond आदि कुछ महत्वपूर्ण कॉइन थे, जो बढ़त में दिखाई दे रहे हैं। हालांकि यह बढ़त बहुत ही मामूली है। बिटकॉइन में इस साल 33 प्रतिशत तक गिरावट दर्ज की गई। जुलाई 2021 को बिटकॉइन एक समय 30 हजार डॉलर से नीचे चला गया।
अगला लेख
मध्यप्रदेश में OBC आरक्षण के बिना होंगे पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव, SC ने 2 हफ्ते में चुनावी अधिसूचना ‌जारी करने के दिए निर्देश