बुधवार, 16 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Ban on Import of Gold and Silver from South Korea
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , शनिवार, 26 अगस्त 2017 (08:03 IST)

दक्षिण कोरिया से सोना, चांदी के आयात पर प्रतिबंध

Gold
नई दिल्ली। सरकार ने दक्षिण कोरिया से सोना और चांदी के आयात पर शुक्रवार को प्रतिबंध लगा दिया। वहां से मूल्यवान धातु के आयात में वृद्धि पर लगाम लगाने के इरादे से यह कदम उठाया गया है।
 
आयातकों को अब दक्षिण कोरिया से सोना और चांदी के आयात के लिए विदेश व्यापार महानिदेशालय से लाइसेंस प्राप्त करना होगा।
 
दक्षिण कोरिया से मूल्यवान धातु के आयात में अचानक वृद्धि को देखते हुए ये प्रतिबंध लगाए गए हैं। भारत का दक्षिण कोरिया के साथ जनवरी 2010 से मुक्त व्यापार समझौता है।
 
दक्षिण कोरिया से सोने का आयात इस साल एक जुलाई से तीन अगस्त के बीच बढ़कर 33.86 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया। वित्त वर्ष 2016-17 में आयात 7.05 करोड़ डॉलर था। डीजीएफटी ने एक अधिसूचना में प्रतिबंध लगाए जाने के बारे में जानकारी दी। चीन के बाद भारत दुनिया में सोने का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता देश है। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
कश्मीर में सुरक्षाबलों पर आतंकी हमला, तीन जवान शहीद