1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. लखीमपुर खीरी हिंसा
  4. IG Police Laxmi Singh statement Lakhimpur Kheri

लखीमपुर कांड पर IG का बड़ा बयान, 3 मुख्‍य आरोपियों की हो चुकी है मौत

Lakhimpur Kheri
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी कांड में आईजी पुलिस लक्ष्मीसिंह का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि इस घटना के 3 मुख्य आरोपी हैं,  उनकी मौत हो चुकी है। 
गिरफ्तारी के उलट लक्ष्मी सिंह ने कहा कि आशीष पांडे और लवकुश राणा को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। हालांकि उन्होंने कहा कि पूछताछ के लिए बुलाए गए लोगों से काफी जानकारी मिल रही है। 
केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा की गिरफ्तारी से जुड़े सवाल पर आईजी ने कहा कि मुख्य आरोपी को भी हम आज समन भेज रहे हैं। हम उनका बयान दर्ज़ करेंगे। उसके आधार पर आगे सबूत इकट्ठे कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि 3 अक्टूबर को प्रदर्शन कर रहे किसानों को मंत्री मिश्रा के बेटे की कार से कुचल दिया गया था। इस दुर्घटना में 4 किसानों की मौत हुई थी, जबकि इसके बाद भड़की हिंसा में 4 और लोगों की मौत हुई थी। इनमें 2 भाजपा कार्यकर्ता और एक ड्रायवर था। मरने वालों में एक पत्रकार भी शामिल था।
अगला लेख
UP पुलिस ने नवजोत सिंह सिद्धू को भी हिरासत में लिया, समर्थकों के साथ जाना चाहते थे लखीमपुर खीरी