1. खबर-संसार
  2. »
  3. खोज-खबर
  4. »
  5. ज्ञान-विज्ञान

एंटीमैटर को रोकने का तरीका खोजा

परमाणु वैज्ञानिक
परमाणु वैज्ञानिकों ने सोमवार को घोषणा की कि उन्होंने पकड़ में नहीं आने वाले विशेष एंटीमैटर परमाणुओं को 15 मिनट से अधिक समय तक रोककर रखने का तरीका खोज निकाला है।

गौरतलब है कि ऐसे परमाणु सेकेंड के एक अंश से भी कम समय में गायब हो जाते हैं।

यूरोपियन आर्गेनाइजेशन फॉर न्यूकलियर रिसर्च को इससे परमाणुओं के अध्ययन का उचित तरीका मिल गया है, जिससे यह समझने में मदद मिलेगी कि ब्रह्मांड के प्रथम क्षणों में क्या हुआ था।

सभी एंटीमैटर वैज्ञानिकों द्वारा जांच किए जाने से पहले ही गायब होने की प्रवृति रखते हैं। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें