1. खबर-संसार
  2. खोज-खबर
  3. ज्ञान-विज्ञान
  4. Calcium Karbenet, researcher, University of St. Andrews, astronomy

अब तक की सबसे तेज घूमने वाली वस्तु

Calcium Karbenet
लंदन। भारतीय मूल के एक शोधकर्ता सहित शोधकर्ताओं ने इंसान द्वारा अब तक की सबसे तेज घूमने वाली वस्तु बनाकर अपने नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराए हैं।

सेंट एंड्रयूज विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने कैल्शियम कार्बेनेट का एक छोटा गोला बनाया है, जो ऑप्टिकल ट्विजर नाम के उपकरण की सहायता से 1 मिनट में 60 करोड़ बार घूमता है।

विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ फिजिक्स एंड एस्ट्रोनॉमी के प्रोफेसर किशन ढोलकिया, डॉ. योशिहिको अरातिया, डॉ. माइकल माजिलू ने ऑप्टिकल ट्विजर की सहायता से 4 माइक्रोमीटर व्यास वाले इस कण को निर्वात (वैक्यूम) चैंबर में घुमाया।

गोले पर से जब प्रकाश गुजरता है तो गोले में लगे छोटे कंठे पर प्रकाश का ध्रुवीकरण होता है जिससे उस पर बल पड़ता है। इस प्रकार वह घूमता है।

ढोलकिया ने कहा कि टीम के प्रयासों से यह विश्व रिकॉर्ड बना है। यह परिणाम भौतिकी में ‘सूक्ष्म प्रकाश प्रभाव’ को समझने के लिए बड़ी खोज है। (भाषा)