biodatamaker
Mon, 21 Sep 2026

Notifications

  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. कविता
  4. New Year's Poems

मुबारक हो तुमको नया साल यारो

New Year's Poems
खुशियों संग मोती तुम भी लुटा लो
रिद्धि रहे संग सिद्धि भी आए
किस्मत भी चमके सद्बुद्धि भी आए।


 
ज्ञानगंगा में आ-आ के गोता लगा लो
मुबारक हो तुमको नया साल यारो
खुशियों संग मोती तुम भी लुटा लो।
 
करो खूब तरक्की बने काम सारा
मेहनत यारों करो मत किनारा
ज्ञानरूपी ज्योति को प्यारे जला लो।
 
रहेगा कभी न भंडार खाली
अद्भुत शोभा हो महिमा निराली
अमा यार चंदन से मस्तक सजा लो।
 
मुबारक हो तुमको नया साल यारो।
खुशियों संग मोती तुम भी लुटा लो।
 
छुओ तुम शिखर को मगन होके नाचो
बुरी न नीयत हो गलत काम त्यागो।
 
जीवन को अपने यारो सजा लो
मुबारक हो तुमको नया साल यारो
खुशियों संग मोती तुम भी लुटा लो।
ये भी पढ़ें
मेरा ब्लॉग : प्रेरणा भी है विकलांगता...