हुड़दंग ऐसी नहीं मचाओ, बच्चो एक लाइन में आओ। सबको चॉकलेट मिलना है, एक नहीं दो-दो मिलना है। लगे रहो बस एक लाइन में, बिलकुल न हिलना-डुलना है। जोर-जोर से मत चिल्लाओ, बच्चो एक लाइन में आओ। अनुशासन में रहना अच्छा, अनुशासन में ही सुख सच्चा।...