सम्बंधित जानकारी
- Astrology and Karwa Chauth : करवा चौथ का चांद कितनी खुशियां लाया है आपके लिए, जानिए मेष से लेकर मीन राशि तक
- 16 Shringar : करवाचौथ पर दुल्हन की तरह होना है तैयार तो जान लीजिए ये 16 श्रृंगार
- Karva Chauth 2021 Date : करवाचौथ पर इस बार 5 साल बाद बना है यह शुभ संयोग, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
- करवा चौथ का व्रत रखने की परंपरा कब से और कैसे प्रारंभ हुई? करवा चौथ की 1 नहीं 4 लोककथाएं हैं, यहां पढ़ें चारों कहानियां एक साथ
- कुंआरी लड़कियां भी रखती हैं करवा चौथ का व्रत, इन 4 कारणों से, जानिए कैसे रखती हैं ये व्रत
करवा चौथ का व्रत टूटने पर करें ये उपाय, नहीं लगेगा पाप
करवा चौथ 2021 : कहते हैं कि करवा चौथ का व्रत टूटने से पाप लगता है और जिस भी मनोकामना से व्रत रखा गया है वह पूर्ण नहीं होती है। इससे देवी और देवता नाराज हो जाते हैं। परंतु यदि आपसे गगलती से यह व्रत टूट गया है तो घबराने की जरूरत नहीं है। व्रत टूटने पर आप इस तरह से इस पाप से बच सकते हैं।
व्रत भंग के दोष से बचने के उपाय ( Karva Chauth 2021 ) :
1. सबसे पहले तो आप भगवान और चौथ माता (गौरी माता) से इसके लिए क्षमा मांगे।
2. अब देवी की मूर्ति बनाकर उनको पहे पंचामृत से स्नान कराएं और फिर उनकी षोडशोपचार पूजा करें।
3. षोडशोपचार पूजा अर्थात 16 क्रियाओं से पूजा करें। पाद्य, अर्घ्य, आचमन, स्नान, वस्त्र, आभूषण, गंध, पुष्प, धूप, दीप, नेवैद्य, आचमन, ताम्बुल, स्तवपाठ, तर्पण और नमस्कार। पूजन के अंत में सांगता सिद्धि के लिए दक्षिणा भी चढ़ाना चाहिए।
4. अब देवी की उनके विशेष मंत्रों से आराधना करने के बाद आरती करें।
6. अब किसी पंडित से पूछकर दान पुण्य करें और हवन कराएं। इस दौरान व्रत भंग की क्षमा मांगे।
7. हवन के बाद प्रार्थना करते वक्त कहें कि जो हमारे द्वारा व्रत भंग हुआ था उसका दोष दूर करें और व्रत पूर्ण करें।
