सम्बंधित जानकारी
- Siddaramaiah Oath Ceremony : JDS ने पार्टी से निकाला, BJP ने दिया था ऑफर, अब दूसरी बार कर्नाटक के CM बनेंगे सिद्धारमैया
- Karnataka CM Race : अगले 48-72 घंटों में कर्नाटक को मिलेगी नई सरकार? सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच खींचतान जारी
- सिद्धा vs शिवकुमार : कांग्रेस के फॉर्मूले पर राजी नहीं डीके, पार्टी में जद्दोजहद और बढ़ी
- कर्नाटक का 'किंग' कौन? सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार से मिले कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे- जानें क्या आया अपडेट
- Siddaramaiah vs Shivakumar : कल हो सकता है कर्नाटक के CM के नाम का ऐलान, आज भी जारी रहा मंथन
कर्नाटक के CM सिद्धारमैया बोले- 5 साल तक मुख्यमंत्री रहूंगा, अटकलों को किया खारिज
Karnataka Politics : कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार को कहा कि वह पूरे 5 साल तक पद संभालेंगे। यह स्पष्टीकरण सत्तारूढ़ कांग्रेस के एक वर्ग के भीतर इस सरकार के ढाई साल के कार्यकाल के बाद नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के मद्देनजर आया है।
जब उनसे मुख्यमंत्री परिवर्तन के बारे में पार्टी के भीतर से बार-बार भ्रमित करने वाले बयानों के बारे में पूछा गया तो सिद्धारमैया ने कहा, भ्रमित करने वाला बयान किसने दिया है? अगर कोई बेकार बोलता है तो आप उसे महत्व क्यों देते हो। यह स्पष्ट करने के लिए पूछे जाने पर कि क्या वह पूरे पांच साल तक सरकार का नेतृत्व करेंगे, उन्होंने कहा, पांच साल तक हमारी सरकार रहेगी, मैं मुख्यमंत्री हूं, मैं बना रहूंगा।
तीन और उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की अटकलों पर उन्होंने कहा, किसने कहा? यह सब आलाकमान तय करता है। कांग्रेस क्षेत्रीय पार्टी नहीं, राष्ट्रीय पार्टी है। बिना आलाकमान से चर्चा के कुछ भी तय नहीं किया जा सकता। मुख्यमंत्री के रूप में मैं या विधायक सरकार नहीं बदल सकते। हमारे पास आलाकमान है, वो निर्णय लेगा।
जब से यह सरकार सत्ता में आई है, तब से मुख्यमंत्री को बदले जाने को लेकर पार्टी के भीतर दावे और प्रतिदावे होते रहे हैं, जिनमें कहा गया कि सिद्धारमैया को ढाई साल बाद उप मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार को जगह देनी पड़ सकती है।
कांग्रेस द्वारा भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के बाद इस साल 20 मई को सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इस साल मई में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए सिद्धारमैया और शिवकुमार के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा थी। कांग्रेस पार्टी ने हालांकि शिवकुमार को उपमुख्यमंत्री पद के लिए मना लिया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
