1. चुनाव 2023
  2. विधानसभा चुनाव 2023
  3. कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023
  4. congress appoints 3 observers for CLP meeting in Karnataka

कर्नाटक में कांग्रेस विधायक दल की बैठक, पार्टी ने 3 पर्यवेक्षक नियुक्त किए

Karnataka
Karnataka congress news:  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कर्नाटक में कांग्रेस विधायक दल का नेता चुनने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे और पार्टी नेताओं- जितेंद्र सिंह एवं दीपक बाबरिया को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। कांग्रेस महासचिव (संगठन) के. सी. वेणुगोपाल ने बताया कि केंद्रीय पर्यवेक्षक विधायक दल की बैठक की निगरानी करेंगे।
 
उन्होंने ट्वीट किया, 'माननीय कांग्रेस अध्यक्ष ने सुशील कुमार शिंदे (पूर्व मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र), जितेंद्र सिंह (पार्टी महासचिव) और दीपक बाबरिया (पूर्व महासचिव) को विधायक दल के नेता के चयन के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।'
 
कांग्रेस ने भाजपा को उसके एकमात्र दक्षिणी गढ़ कर्नाटक से पर्याप्त बहुमत के साथ बेदखल कर राज्य में शनिवार को शानदार वापसी की। कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक आज शाम को होगी, जहां नेता के चयन को लेकर फैसला किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और केपीसीसी अध्यक्ष डी. के. शिवकुमार दोनों ही मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे हैं।
 
राज्य में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को हुए चुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत हासिल करते हुए 135 सीट जीतीं जबकि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा नीत जनता दल (सेक्यूलर) ने क्रमश: 66 और 19 सीट जीतीं।
 
सिद्दरमैया और शिवकुमार के आवास पर समर्थकों ने बैनर लगाए हैं जिसमें उन्हें कांग्रेस की जीत के लिए बधाई दी गई है और उन्हें अगला मुख्यमंत्री बताया गया है। शिवकुमार (60) को पार्टी के लिए संकटमोचक माना जाता है जबकि सिद्दरमैया का पूरे कर्नाटक में प्रभाव है।
 
अगर जद(एस) से निलंबित होने के बाद कांग्रेस में शामिल होने वाले सिद्दरमैया को विधायक दल का नेता चुना जाता है तो यह मुख्यमंत्री के तौर पर उनका दूसरा कार्यकाल होगा। वह 2013-18 तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे थे। शिवकुमार उनके मंत्रिमंडल में मंत्री रहे थे।
 
अगला लेख
सिद्धारमैया या शिवकुमार, कौन संभालेगा कर्नाटक की कमान, जीत के बाद कांग्रेस में मंथन