1. चुनाव 2023
  2. विधानसभा चुनाव 2023
  3. कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023
  4. bjp mla basanagouda called sonia gandhi visha kanya

नेताओं के बिगड़े बोल, कर्नाटक चुनाव में 'जहरीले सांप' के बाद ‘विषकन्या’ पर बवाल

sonia gandhi
  • भाजपा विधायक बसनगौड़ा पाटिल बोले, क्या सोनिया गांधी विषकन्या हैं?
  • कांग्रेस नेताओं ने साधा भाजपा पर निशाना
  • खरगे ने प्रधानमंत्री मोदी की तुलना ‘जहरीले सांप’ से की थी
bjp mla calls sonia gandhi visha kanya : कर्नाटक चुनाव में जैसे जैसे मतदान की तारीख करीब आ रही है, नेताओं के बयान का स्तर गिरता दिखाई दे रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा पीएम मोदी जहरीला सांप कहे जाने के बाद अब भाजपा विधायक बसनगौड़ा पाटिल ने भी पूर्व कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी को विषकन्या कह दिया।
 
बीजापुर से विधायक और पूर्व मंत्री यतनाल ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि चुनाव में सुर्खियां बटोरने के लिए खरगे पीएम मोदी को जहरीला सांप बता रहे हैं। अरे जिस पार्टी में आप नाच रहे हैं। उसकी सोनिया गांधी ने चीन पाकिस्तान की एजेंट के रूप में काम किया। क्या सोनिया गांधी विषकन्या हैं?

बीजेपी विधायक ने कहा कि पूरी दुनिया ने पीएम मोदी का लोहा माना है। वीजा के लिए मना करने वाले अमेरिका को जब गलती का एहसास हुआ तो उसने रेज कारपेट बिछाकर मोदी का स्वागत किया था। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री मोदी की तुलना ‘जहरीले सांप’ से की थी, हालांकि बाद में उन्होंने सफाई दी कि उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा था।
 
कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने बसनगौड़ा पाटिल द्वारा सोनिया गांधी को ‘विषकन्या’ कहे जाने को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उन्हें पार्टी से बाहर निकाला जाना चाहिए। पार्टी ने इस मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई से भी माफी की मांग की।
 
सुरजेवाला ने कहा कि कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी और उसके नेताओं ने अपना मानसिक और राजनीतिक संतुलन खो दिया है। विधानसभा चुनावों में आसन्न हार से बौखलाई भाजपा अब घिनौनी राजनीति पर उतर आई है।
 
उन्होंने दावा किया कि मर्यादा और राजनीतिक शुचिता को ताक पर रख कर भाजपा नेता और मोदी जी के पसंदीदा बसनगौड़ा पाटिल यतनाल ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जी को ‘विषकन्या’ और 'चीन और पाकिस्तान की एजेंट' कह कर भाजपा के असली चरित्र का परिचय दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के इशारे पर यतनाल ने यह टिप्पणी की है।
 
सुरजेवाला ने दावा किया कि भाजपा नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेहरू गांधी परिवार को अपशब्द कहने की आदत बनायी हुई है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोनिया गांधी को कांग्रेस की विधवा के साथ साथ जर्सी गाय तक कहा था। सोनिया गांधी सिर्फ चुनी हुई सांसद ही नहीं हैं बल्कि वह इस देश के लिए शहीद हुए एक पूर्व प्रधानमंत्री की पत्नी हैं, और उनके खिलाफ इन अशोभनीय शब्दों को कर्नाटक कभी माफ नहीं करेगा।
अगला लेख
पीएम मोदी का शनिवार से कर्नाटक का चुनावी दौरा, रोड शो व जनसभाओं को संबोधित करेंगे