नरेंद्र मोदी की हरकतें शब्दों से ज्यादा जोर से बोलती है, सोनिया गांधी का बड़ा हमला
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अंग्रेजी अखबार द हिंदू में लिखे लेख में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने लोकतंत्र की तीनों स्तंभों को सिस्टमैटिक तरीके से नष्ट किया है, जनता चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की हरकतें शब्दों से ज्यादा जोर से बोलती है। थोपी गई चुप्पी से देश की समस्याओं का हल नहीं होगा।
सोनिया गांधी ने अपने लेख में अडाणी, चीन, महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर भी सरकार को घेरने का प्रयास किया। इस लेख को कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी शेयर किया है।
संसद के बजट सत्र का हवाला देते हुए सोनिया ने लिखा कि भाजपा सरकार ने विपक्ष को जनता की आवाज उठाने से रोका। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने मीडिया को डरा-धमका कर उसकी स्वतंत्रता छीन ली।'An enforced silence cannot solve Indias problems'
— Congress (@INCIndia) April 11, 2023
Read the insightful article by CPP Chairperson, Smt. Sonia Gandhi Ji, in 'The Hindu' dated 11th April 2023, regarding the government's disdain for democracy & democratic accountability.https://t.co/qpwrdt7L9W pic.twitter.com/6Tl5oDjwzv
केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए सोनिया ने लिखा कि 95% राजनीतिक मामले सिर्फ विपक्षी नेताओं के खिलाफ दायर किए गए हैं। भाजपा में जाने वालों के खिलाफ मुकदमे 'चमत्कारी रूप से' गायब हो जाते हैं। इंटरपोल भगोड़े मेहुल चौकसी के खिलाफ नोटिस वापस ले लेता है. बिलकिस बानो के रेप के दोषियों को छोड़ दिया गया। वे भाजपा नेताओं के साथ मंच साझा कर रहे हैं।
सोनिया के अनुसार, मोदी सरकार न्यायपालिका को नीचा दिखाने में लगी है। उन्होंने केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू की भाषा पर सवाल उठाए। सोनिया ने लिखा कि भाजपा और आरएसएस नेताओं के नफरती बयानों पर प्रधानमंत्री चुप्पी साधे रहते हैं।
सोनिया ने विपक्षी एकजुटता की पैरवी करते हुए कहा कि भारत के संविधान और इसके आदर्शो की रक्षा करने के लिए कांग्रेस समान विचारधारा वाली सभी पार्टियों के साथ हाथ मिलाएगी। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई लोगों की आवाज की रक्षा करने की है। कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल के तौर पर अपने कर्तव्य को समझती है और समान विचारधारा वाली पार्टियों के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार है।

