1. समाचार
  2. विधानसभा चुनाव 2019
  3. झारखंड विधानसभा चुनाव 2019
  4. jharkhand hemant soren swearing in ceremony

झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री बने हेमंत सोरेन, मंच पर विपक्षी नेताओं का जमावड़ा

Jharkhand
रांची। हेमंत सोरेन ने झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। मोरहाबादी मैदान में आयोजित एक समारोह में हेमंत सोरेन को झारखंड की राज्यपाल द्रोपदी मूर्मु ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाई। शपथ ग्रहण समारोह में मंच विपक्ष के कई बड़े नेता मौजूद थे।
 
इनमें राहुल गांधी, ममता बनर्जी, शरद यादव, तेजस्वी यादव, अशोक गहलोत, संजय सिंह, एमके स्टालिन, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मधु कोड़ा और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी उपस्थित थे।
 
शपथ ग्रहण के दौरान हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन भी मौजूद थे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव, कांग्रेस के विधायक दल के नेता आलमगीर आलम और राष्ट्रीय जनता दल के एकमात्र विधायक सत्यानंद भोक्ता मंत्री को मंत्री पद की शपथ दिलवाई।
अगला लेख
Weather Update : डल झील में जमी बर्फ, द्रास में तापमान -28.7 डिग्री सेल्सियस