सम्बंधित जानकारी
- दक्षिण कश्मीर में खिले केसर के फूल, अच्छे उत्पादन की उम्मीद
- पटाखों पर बैन, नहीं होगी रोशनी, जानिए कैसी रहेगी सीमावासियों की दिवाली
- Amarnaath Yatra: अब आप वाहन से कर सकेंगे अमरनाथ यात्रा, गुफा तक बनने लगी है सड़क
- जम्मू-कश्मीर में 3 दिन में तीसरी घटना, आतंकियों ने ली पुलिस कांस्टेबल की जान
- श्रीनगर में आतंकी हमला : क्रिकेट खेल रहे पुलिस निरीक्षक को आतंकियों ने गोली मारी, TRF ने ली जिम्मेदारी
शोपियां में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, TRF आतंकी ढेर
Jammu Kashmir news : जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में गुरुवार सुबह सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' (TRF) से जुड़ा एक आतंकवादी मारा गया।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर जिले के काठोहलान इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया।
अधिकारी के मुताबिक, अभियान के दौरान आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद दोनों पक्षों में मुठभेड़ छिड़ गई और इसमें अभी तक एक आतंकी के मारे जाने की खबर है।
कश्मीर जोन पुलिस ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में बताया कि मारा गया आतंकी टीआरएफ से जुड़ा था।
पुलिस के अनुसार, 'आतंकी संगठन टीआरएफ से संबंधित एक आतंकवादी को मार गिराया गया है। उसके पास से गोला-बारूद सहित अन्य आतंकवादी सामग्री बरामद की गई हैं। तलाश अभियान जारी है। अतिरिक्त जानकारी जल्द उपलब्ध कराई जाएगी।'
